जानीपुर में हाईकोर्ट के पार्किंग एरिया में जंग लगा ग्रेनेड पड़ा मिला। जल्द ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जंग लगे हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया।
जम्मू शहर के जानीपुर में जंग लगा पुराना ग्रेनेड बरादम हुआ है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जम्मू पुलिस ने सोमवार को जम्मू जिले के जानीपुर इलाके में जंग लगा पुराना ग्रेनेड बरामद किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जानीपुर में हाईकोर्ट के पार्किंग एरिया में जंग लगा ग्रेनेड पड़ा मिला। जल्द ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जंग लगे हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।