फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू के कुख्यात अपराधी की मोहाली में गोली मारकर हत्या, मॉल के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 04 Mar 2024 02:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पंजाब के मोहाली में एक मॉल के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी में जम्मू के कुख्यात अपराधी की मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली के सेक्टर 67 स्थित सीपी मॉल के बाहर सोमवार को ताबड़तोड़ गोलीबार में जम्मू के कुख्यात अपराधी की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राजेश डोगरा उर्फ मोहन चीर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने बताया कि राजेश डोगरा अपने दो दोस्तों के साथ मॉल घूमने आया था। स्कॉर्पियो समेत दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मृतक के दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपी राजेश डोगरा की रेकी कर रहे थे और जैसे ही वह मॉल से बाहर निकला तो उस पर फायरिंग कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, चार-पांच हमलावरों ने 32 बोर और 45 बोर की पिस्टल से फायरिंग की। बताया जा रहा है कि 17-18 राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस को शव के पास गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। शव सड़क पर मिला है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर लगभग एक दर्जन खोल मिले हैं। मरने वाले की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है।
विज्ञापन


मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। जिले के एसएसपी डा. संदीप गर्ग ओर आईजी रोपड़ रेंज भी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस मॉल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

पब्लिक सेफ्टी एक्ट, हिस्ट्रीशीटर भी था राजेश डोगरा

गौरतलब है कि राजेश डोगरा के खिलाफ जम्मू के अलग-अलग थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही उसके खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशनों पक्का डंगा, जम्मू सिटी, उधमपुर, गंग्याल, बाहु फोर्ट और घरोटा में 7 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वह हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि जैसे विभिन्न आपराधिक मामलों में भी शामिल था। आरोपी बख्शी नगर पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर भी था। बख्शी नगर पुलिस थाना द्वारा पीएसए लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें