एनएचपीसी जम्मू के कर्मियों ने लोगों की सेवा के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके तहत कोरोना संक्रमितों के घर जाकर कर्मी खाना पहुंचाएंगे। इस सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
कोविड मरीजों के लिए एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू के कर्मियों ने मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाने की मुहिम छेड़ी है। यह मुहिम रविवार से शुरू होगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जम्मू तवी रेल हेड की साढ़े तीन किलो मीटर परिधि में स्थित कोई भी कोविड मरीज भोजन के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकता है। लंच के लिए सुबह नौ बजे तक और डिनर के लिए दोपहर तीन बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
लंच की डिलीवरी 01:02 बजे के बीच और डिनर की डिलीवरी शाम 07.08 बजे के बीच की जाएगी। इसके लिए मरीज अपने घर का पता, मोबाइल नंबर, खाने के पैकेट की संख्या के साथ-साथ अपनी कोविड रिपोर्ट भी इन हेल्पलाइन नंबरों पर व्हाट्सएप करें। मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी व्यक्त करने का एक प्रयास है। कोविड मरीजों के लिए मुफ्त में दोपहर के लंच और रात के डिनर की व्यवस्था इन कर्मियों की ओर से की जा रही है।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर-
9717476978, 9419129868, 9419141451
खाने से संबंधित किसी भी प्रकार का फीडबैक आप इन नंबरों पर दे सकते हैं-