अब बात करते हैं ग्वालियर से आई तितिक्षा सैनी की। तितिक्षा की पेंटिंग का नाम है ‘नन्ही सुहागन’। नन्ही सुहागन ऐसी है कि आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी। ये एक ऐसी महिला है, जिसकी उम्र तो शादी लायक है, लेकिन वह शादी न करके अपने सपनों को जीना चाहती है। पितृसत्तात्मक समाज में उसकी कहां चलने वाली है।
इसलिए शादी करके वो सामाजिक बंधनों को ढो रही है और रोज घुट-घुट कर मर रही है। तितिक्षा की दूसरी पेंटिंग ‘द अलाइव मदर’ भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले शोषण को दर्शाती है, जिसे देखने के बाद आप भीतर से झकझोर जाएंगे। कला केंद्र में प्रदर्शनी के साथ-साथ कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है। जिसमें कई विधार्थी वरिष्ठ कलाकारों से चित्रकारी के गुर सीख रहे हैं।