फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से धक्कामुक्की, कई हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कॉलेजों में दाखिले के लिए 12वीं पास छात्रों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भी महिला कॉलेज गांधीनगर के गेट पर बाहर छात्रों ने एबीवीपी के बैनर तले क्लस्टर विवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाईवे जाम करने पर छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग कर कई छात्रों को हिरासत में लेना पड़ा। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री मुकेश मन्हास ने बताया कि क्लस्टर विश्वविद्यालय ने इस बार सीटें कम कर दी हैं। 12वीं में 90 फीसदी अंक लेने वाले छात्रों को भी दाखिला नहीं मिल पा रहा। आरोप है कि क्लस्टर विवि के वीसी छात्रों का समर्थन नहीं कर रहे। विद्यार्थियों ने मंडलायुक्त से भी सीटें बढ़ाने की मांग की है, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं, एमएएम पीजी कॉलेज के बाहर भी छात्रों ने दाखिले के लिए प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी रोड जाम करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वेयर हाउस चौकी में बंद कर दिया, जिन्हें दो घंटे बाद छोड़ा किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते प्रतीक रैना ने बताया कि क्लस्टर विवि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पुलिस चोरों की तरह पकड़कर छात्रों को थानों में कैद कर रही है, मारपीट की जा रही है। छात्रों ने विवि प्रशासन से मांग की कि जल्द उच्च शिक्षा विभाग से सीटें बढ़ाकर छात्रों को दाखिला दें।
---
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सड़क से हटाने के लिए हिरासत में लेना पड़ा, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। छात्रों को यातायात बाधित न करने के लिए समझाया गया है।
विज्ञापन

- भरत शर्मा, एसएचओ, गांधीनगर पुलिस थाना
---
दोबारा परीक्षा के लिए क्लस्टर
विवि में भूख हड़ताल जारी
क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में भी वीसी कार्यालय के बाहर पहले और तीसरे सेमेस्टर में असफल छात्र भी कई दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। आरोप है कि विवि ने उनके साथ अन्याय किया है। 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कहा था, लेकिन कॉपी का सही ढंग से मूल्यांकन नहीं किया गया। रजत शर्मा, शिवम के मुताबिक दोबारा परीक्षा करवाने के लिए भूख हड़ताल की जा रही है। कई छात्र बीमार हुए हैं। आरोप है कि विवि प्रशासन बीमार छात्रों के लिए एंबुलेंस तक नहीं दे रहा। चेतावनी दी कि जब तक ऑनलाइन परीक्षा नहीं ली जाएगी, तब तक भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें