फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जममू। जम्मू संभाग के लगभग सभी जिलों में रविवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठकें हुईं। इनमें मुख्य तौर पर नेताओं ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को आगामी विधसानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाने का आह्वान करते हुए जमीनी स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन

संभाग के भाजपा के कुल 27 संगठनात्मक जिलो में से 26 जिलों में बैठकें र्हुइं। जम्मू पश्चिम जिले में जिला अध्यक्ष मुनीश खजूरिया की अध्यक्षता मे जगत रिजार्ट में हुई बैठक में महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व अध्यक्ष सत शर्मा, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, प्रभारी कर्ण सिंह, चंद्र मोहन शर्मा, रमेश अरोड़ा, वीणु खन्ना, बलवीर राम रतन, डा प्रदीप महोत्रा, जीत अंग्राल आदि नेताओं ने हिस्सा लिया।
पार्टी मुख्यालय में जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक खजूरिया, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, सुनील सेठी, बलदेव बलोरिया, अंकुश गुप्ता, कुलदीप कंधारी आदि मौजूद रहे। जम्मू ग्रामीण में हुई जिला कार्यकारिणी में सांसद जुगल किशोर शर्मा, शाम शर्मा, देवेंद्र राणा, राजिंद्र चिब आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी की बैठको में सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के कार्य में जमीनी स्तर पर गतिविधियों को बढ़ाएं। नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा का लंबा इतिहास और परंपरा रही है कि आम आदमी की आवाज को बुलंद किया जाता है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं व मांगों को बुलंद करना है। जो क्षेत्र नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के सात दशक के शासनकाल में विकास से अनदेखा रहे हैं। उन्हें विकास की धारा में तेजी से आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें