फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदर्शन के दौरान उग्र लोगों ने बाड़ी ब्राह्मणा में शराब की बोतलों को तोड़ा, दुकानदार को खदेड़ा

Fri, 14 Apr 2023 10:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा (सांबा)

सार

सरपंच भारत भूषण ने बताया कि पंचायत में मंदिर और मस्जिद के पास शराब की दुकान खोली जा रही है। लोग शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा स्थित पंचायत मीन सरकार में शराब की दुकान खुलने पर सरपंच, पंचों और लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शराब की बोतलें तोड़ीं और दुकानदार को वहां से खदेड़ दिया।

विज्ञापन


सरपंच भारत भूषण ने बताया कि पंचायत में मंदिर और मस्जिद के पास शराब की दुकान खोली जा रही है, जो सरासर गलत है। एक तरफ सरकार जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त कर रही है, और दूसरी तरफ शराब जैसे जहर की दुकानें खोलकर नशे को बढ़ावा दे रही है।

ऊपर से रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानें खोली जा रहे हैं, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों को जैसे ही पता चला कि यहां शराब की दुकान खुल रही है तो लोगों ने उसी दिन दुकानदारों को समझा दिया था।
विज्ञापन


बावजूद शुक्रवार को दुकानदार यहां शराब की बोतलें लेकर आए। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला, लोगों ने वहां पहुंचकर शराब की बोतलों को तोड़ दिया और शराब के व्यापारियों को वहां से खदेड़ डाला।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इस शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यहां माहौल बिगड़ सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मौके पर आई पुलिस ने दुकानदार और स्थानीय लोगों को तितर-बितर कर माहौल को शांत किया। वहीं, मौके पर आए एक्साइज टैक्स ऑफिसर ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इस शराब की दुकान को रिहायशी इलाके से दूर कहीं स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें