पहले रात 12 बजे से शुरू हो जाता था काम, अब सब्जी आने के बाद शुरू होगा कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के चलते अब सब्जी मंडी नरवाल 12 मई से सुबह छह बजे शुरू होगी और काम सिमटने के बाद बंद होगी। हालांकि, अन्य दिनों में मंडी रात 12 बजे से शुरू हो जाती थी। पड़ोसी राज्यों से सब्जी आती थी और व्यापारी रात को ही ले जाते थे।
पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमले के मद्देनजर सब्जी मंडी सुबह शुरू होगी। सब्जी बिकने के बाद बंद कर दी जाएगी। इस बारे में सब्जी मंडी के अध्यक्ष सुरेंद्र काला ने बताया कि माहौल खराब है। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। सुबह व्यापारी आएं और सब्जी खरीदकर ले जाएं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से आने वाले ट्रकों से रात को मंडी में सब्जी की आपूर्ति होती रहेगी।