फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू बनेगा देश का सबसे स्वच्छ शहर, टॉप-3 में आने का लक्ष्य तय, बोले कमिश्नर देवांश यादव

Sat, 02 Aug 2025 05:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू नगर निगम आयुक्त देवांश यादव ने बताया कि शहर को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 3 में लाने का लक्ष्य है। इसके लिए कचरे से खाद बनाना, सफाई कर्मियों की निगरानी और स्कूली स्तर पर जागरूकता जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम आयुक्त डा. देवांश यादव - फोटो : निकिता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जम्मू नगर निगम के आयुक्त देवांश यादव ने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य स्वच्छता रैंकिंग में देश के टॉप 10 शहरों में पहुंचना है और उसके बाद टॉप 3 में जगह बनाना है। इसके लिए हम इंदौर, सूरत, अहमदाबाद और लखनऊ जैसे शहरों के अच्छे प्रयासों को जम्मू में दोहराने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली बार शहर में वेस्ट प्रोसेसिंग की शुरुआत की गई है। होटल और रेस्टोरेंट से निकलने वाले फूड वेस्ट से कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। स्वच्छता वाहनों की निगरानी और सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी अब लगातार नजर रखी जा रही है।

देवांश यादव ने यह भी बताया कि स्कूली स्तर पर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन के तहत नई तकनीकों का लाभ उठाया जा रहा है और हम भी उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर ने यह भी स्वीकार किया कि शहर के बाहरी इलाके (पैरी-अर्बन एरियाज) अब भी सबसे अधिक चुनौतियों वाले क्षेत्र हैं, जहां स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ेंस्टार्टअप वालों के लिए खुशखबरी: बिजनेस आइडिया है तो मौका न गंवाएं, सरकार दे रही फंड, जानें कैसे करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें