बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मिशन शक्ति ने शुरू की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मिशन शक्ति की ओर से सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय मढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा किट भेंट की गई।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शगुन मंचंदा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और भविष्य में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।