फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गुज्जरों के चार कुल्ले राख

Tue, 06 May 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कानाचक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत राजपुरा गांव में देर रात की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। कानाचक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत राजपुरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गुज्जर समुदाय के चार कुल्ले राख हो गए हैं। यह घटना रविवार देर रात की है। इसमें गुज्जरों का पूरा सामान जल गया है। सूचना के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

हालांकि, घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग में राजपुरा के मोहम्मद जाकिर, गुलाम अली, मोहम्मद काला और मोहम्मद मुनु के चार कच्चे कुल्ले जले हैं। सोमवार सुबह एडीसी अनुसूईया, एसडीएम मढ़ अत्तर अमीन जरगर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान रेडक्रॉस और प्रशासन कि और से सभी प्रभावित परिवारों में जरूरत का सामान वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें