मिश्रीवाला। काना चक गांव में ट्रैक्टर के रोटर में फंसने से ननिहाल आए एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान सक्षम कुमार (08) पुत्र निखिल कुमार निवासी पट्टा बोहड़ी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सक्षम का मामा खेत में काम करके शाम को घर आया और रोटर ठंडा होने के लिए उसे चालू ही छोड़ कर अंदर पानी पीने चला गया। इतने में बच्चा ट्रैक्टर के रोटर से खेलने लगा और उसमें फंस कर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बच्चे को जीएमसी जम्मू लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। संवाद