दोमाना। मशीन दोमाना में तीसरे दिन भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच पवन सलाथिया ने बताया कि बिजली नहीं होने से लोग बड़ी मुश्किल से रात गुजार रहे हैं। छोटे मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली विभाग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं, बिजली न होने के चलते पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। संवाद