फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी सौंपे तूफान से हुए नुकसान की रिपोर्ट : डिवकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक कर तूफान से हुए नुकसान का अधिकारियों के साथ किया आकलन
विज्ञापन

कहा, शत प्रतिशत बिजली की आपूर्ति हो सुनिश्चित, पानी मिले लोगों को पर्याप्त
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तूफान से हुए नुकसान की रिपोर्ट अधिकारी सौंपे। साथ ही लोगों को शत प्रतिशत बिजली की आपूर्ति की जाए। पानी भी पर्याप्त मुहैया करवाया जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने तूफान के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हुई बैठक में दिए। इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने संबंधित उपायुक्तों से विवरण मांगते हुए बिजली, जल शक्ति और सड़क बुनियादी ढांचे को हुए जिलेवार नुकसान का जायजा लिया।
एमडी जेपीडीसीएल और कमिश्नर जेएमसी ने भी संभागीय आयुक्त को तूफान के कारण बिजली बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं के हुए नुकसान और उसके बहाली कार्यों से अवगत कराया। बताया गया कि बिजली और पानी की आपूर्ति के मामले में अधिकतम बहाली का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी काम आज शाम और कल तक पूरा हो जाएगा। मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि तूफान के कारण गिरे पेड़ों और भूस्खलन को सड़कों से हटा दिया गया है। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आज शाम तक घरेलू क्षेत्रों और कल तक कृषि भूमि के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति के लिए बिजली के बुनियादी ढांचे को बहाल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें