फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार जम्मू: 35 साल बाद एमए स्टेडियम में होगी अंतरराष्ट्रीय लीग, सचिन भी करेंगे शिरकत

Sun, 08 Oct 2023 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार आकाश राज, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लीजेंड लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन मंदिरों के शहर जम्मू सहित भारत के पांच शहरों में खेला जाना है। जम्मू के अलावा रांची, देहरादून, विजाग और सूरत में मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे सीजन में 19 मैच होंगे और यह 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन
MA Stadium Jammu (File) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के खेल प्रेमियों के लिए तीन दशक से अधिक समय के बाद खुशी की खबर है। एमए स्टेडियम में क्रिकेट के धुरंधर अगले माह में जुटेंगे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के शहर में आने की तैयारियों को लेकर मंथन शुरू हो चुका है। लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन भी इस बार भारत के पांच शहरों में होगा। 

विज्ञापन


इसमें जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान भी शामिल है, जो तीन मैचों की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोग मैदान पर दिग्गज क्रिकेटरों भारत के सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, युसुफ पठान, इरफान पठान, नमन ओझा, आरोन फिंच, हासिम आमला, रॉस टेलर, क्रिस गेल आदि को खेलते देख पाएंगे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के अधिकारियों के अनुसार शेड्यूल की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया कि कौन या किस टीम के खिलाड़ी एमए स्टेडियम में आएंगे। फिलहाल जम्मू, रांची, देहरादून, वाइजाग और सूरत में मुकाबले होंगे। दूसरे सीजन में 19 मैच आयोजित होंगे, जो 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक चलेंगे। सबसे पहले रांची में पांच मैच खेले जाएंगे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम देहरादून और वाइजाग में भी तीन-तीन मैच होंगे। अंतिम चरण सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में चलेगा। इसमें 100 से अधिक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हुनर का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

पहला सीजन सितंबर 2022 में हुआ था। चार टीमों भीलवाड़ा किंग्स, गुजरात जाइंट्स, इंडिया कैपिटल्स और मणिपाल टाइगर्स ने भाग लिया था। इंडिया कैपिटल्स विजेता बनी थी। ईडन गार्डंस कोलकाता और अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली सहित देश के प्रमुख स्थानों पर 15 मैच हुए थे।

ऐसा टूर्नामेंट पहली बार देखेगा शहर

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, खुशी हो रही है कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन के लिए जम्मू को चुना है। यह कदम क्रिकेट को देश के हर कोने तक ले जाने की प्रतिबद्धता है और यह हमारे लिए विशेष है, क्योंकि शहर पहली बार ऐसा टूर्नामेंट देखेगा। दिग्गजों को लेकर स्टेडियमों के साथ-साथ उन शहरों में भी अद्भुत उत्साह था, जहां पिछले साल खेले थे। इतिहास में पहली बार जोधपुर जैसे एक शहर में 80 से अधिक दिग्गज मौजूद थे। लगभग सभी मैचों में हाउस ऑक्यूपेंसी फुल थी। दर्शकों से ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा कि खेल हर दिन बड़ा हो रहा है। अधिक से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने के साथ प्रशंसकों को नए स्थानों पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखने का मौका देना चाहिए। लीजेंड्स इस सीजन में धमाल मचाने वाले हैं।

विज्ञापन

1988 को न्यूजीलैंड से भिड़ा था भारत

 

तवी नदी के किनारे 1966 में बने मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में 20 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। यहां आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 19 दिसंबर, 1988 को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुआ था, जो बारिश के कारण बिना परिणाम खत्म हो गया। इसके अलावा 1976 में 27-29 नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकमात्र महिला टेस्ट मैच हुआ, जिसमें भारत को हार मिली थी। 1985 में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। यह स्टेडियम जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के घरेलू मैदानों में से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें