अमर सिंह क्लब में लीड की तरफ से आयोजित स्मारिका का विमोचन कार्यक्रम में भाग लेते नगर निगम कमिश्
जम्मू। लद्दाख एवं जम्मू-कश्मीर इकोनॉमिक ग्रोथ एंड डेवलपमेंट डायलॉग (लीड) की तरफ से अमर सिंह क्लब में वार्षिक स्मारिका पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम कमिश्नर व स्मार्ट सिटी के सीईओ डाॅ. देवांश यादव ने हिस्सा लिया।
देवांश यादव ने कहा कि संस्थान ने जम्मू से लखनपुर तक हो रहे विकास को नया आयाम दिया है। कई परियोजनाओं में उद्यमिता विकास को लेकर संस्थान का सहयोग विभागों को मिल रहा है। मचैल परियोजना को उन्होंने खुद ही जाकर देखा है कि किस तरह संस्थान महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास को गति देने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में लीड के वरिष्ठ बोर्ड सदस्य राजेश गुप्ता, बोर्ड सदस्य हरिंदर गुप्ता, प्रभारी कर्नल अजातशत्रु जामवाल, कोर सदस्य विक्रम गुजराल, सुरिंदर मोहन गुप्ता, अलंकृत महाजन, कमल मौजूद थे।