फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू यूनिवर्सिटी एकेडमिक कौंसिल की बैठक जून के पहले सप्ताह में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की एकेडमिक कौंसिल की बैठक आगामी जून माह के पहले सप्ताह में हो सकती है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से बैठक के लिए प्रस्ताव जमा करने को कहा गया है। बैठक में विश्वविद्यालय में स्टडी कोर्स, करिकुलम डेलपमेंट, एग्जाम सिस्टम, रिसर्च प्रोग्राम आदि से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नीरज शर्मा के अनुसार अभी बैठक की तारीख तय नहीं है, लेकिन विचार-विमर्श के बाद इसे जून के पहले सप्ताह में रखा गया है। उधर, थ्री टियर करियर एडवांस स्कीम (सीएएस) के तहत प्लेसमेंट के लिए कर्मचारियों के रिकॉर्ड की स्क्रीनिंग के लिए होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी पोस्टपोन कर दी गई है।
रजिस्ट्रार के अनुसार इस स्कीम के अंतर्गत जो कर्मचारी आने वाली पांच जून तक प्लेसमेंट के लिए पात्र होंगे, वे अपने दस्तावेज जैसे सालाना परफॉर्मेंस रिपोर्ट, कंडक्ट रिपोर्ट आदि आने वाली पांच जून तक सबमिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें