अब नियमों में बदलाव किया गया है। इस कारण लोग आसानी से एक या दो कमरों का निर्माण करवा सकते हैं। नगर निगम की आगामी बैठक में भी मामले पर चर्चा हो सकती है। इसमें तीन से चार कमरों को बनाने की मंजूरी पर मुहर लग सकती है।
पुराने शहर में एक या दो कमरों के निर्माण के लिए नगर निगम से अनुमति दे दी है। मामले को हाउस में रखा गया था। इसके बाद अब 550 से ज्यादा लोगों को एक या दो कमरों को बनाने अनुमति दी गई है। पहले तंग रास्तों के कारण एनओसी नहीं मिल पा रही थी। अब तीन या चार कमरों के निर्माण के लिए मामले को हाउस में रखा जाएगा। - राजेंद्र शर्मा, हाउसिंग कमेटी अध्यक्ष