फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जारी है मौसम में उतार-चढ़ाव, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Wed, 24 Feb 2021 06:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 26 और 27 फरवरी को जम्मू और कश्मीर केे कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए संभावित क्षेत्रों में सभी आपात प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारु रखने के लिए स्नो क्लीरेंस मशीनें लगाई जाएंगी। इस बीच प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक ऊपर चला गया है। जम्मू में हल्के बादलों के बीच तपिश का अहसास हुआ। दोपहर को गर्मी अधिक महसूस की जा रही है।  

जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बनिहाल में दिन का तापमान 20.0, बटोत में 19.0, कटड़ा में 25.3 और भद्रवाह में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में भी दिन के तापमान में सुधार हुआ है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 और कारगिल में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कश्मीर में भी तापमान में उछाल आया है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 15.6 डिग्री चढ़कर 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग जैसे ठंडे इलाकों के तापमान में भी उछाल आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें