फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जागरूकता के अभाव में योजनाओं का मजदूरों को नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
जम्मू रेलवे रोड ​स्थित श्रम विभाग का कार्यालय। अमर उजाला
विज्ञापन
लेबर कमिश्नर बोले- जल्द ही शिविर लगाकर बनाए जाएंगे ई-श्रमकार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए दिहाड़ी मजदूर जागरूक नहीं हैं। इस कारण उन्हें न तो योजनाओं की जानकारी है और न ही लाभ मिल पा रहा है। गोल मार्केट में आने वाले मजदूर कार्ड न बन पाने कारण खफा हैं। वहीं, लेबर कमिश्नर का कहना है कि जल्द ही शिविर लगा कर ई-श्रमकार्ड बनाए जाएंगे।

श्रम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जम्मू कश्मीर में 354055 मजदूरों के ई-श्रमकार्ड बनाए जा चुके हैं। गोल मार्केट में लगने वाली लेबर मंडी में आए मजदूरों ने बताया कि उनको अभी ई-श्रमकार्ड की कोई जानकारी नहीं मिली है। कुछ लोगों के पास ही कार्ड हैं। इसका लाभ कैसे मिलेगा यह विभाग को बताना चाहिए।
विज्ञापन



ई-श्रमकार्ड से इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
ई-श्रमकार्ड बन जाने के बाद किसी भी मजदूर को 60 वर्ष की आयु खत्म होने के बाद तीन हजार रुपये प्रति माह की पेंशन मिलेगी। वहीं, दो लाख रुपये का मृत्यु बीमा कवर मिलेगा। इसके साथ ही आंशिक विकलांगता के मामले में एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।


नहीं कोई रजिस्ट्रेशन, नहीं मिला ई-श्रमकार्ड
बीते 10 वर्षों से मजदूरी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्ड नहीं बना है। इसके लिए कोई अधिकारी भी नहीं आए हैं। क्या सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य जांच व बीमा की जानकारी नहीं है। यहां पर कई बार महीने में 20 दिन खाली रहना पड़ता है, काम नहीं मिलता है।
-कमाल, श्रमिक, पश्चिम बंगाल


कई बार मजदूरी भी नहीं मिलती
मजदूरी कराने के बाद कई बार लोग भगा देते हैं। यह पीड़ा कहां जाकर कहें, इसकी जानकारी नहीं है। कोई कार्ड भी बनता है यह अब पता चला है। अधिकारियों को चाहिए कि जो योजनाएं हैं उनका लाभ हम गरीबों को भी मिले ऐसा कोई उपाय करें।
-रामाशीष, श्रमिका बेतिया (बिहार)


पेंशन की जानकारी मिली थी, लेकिन कार्ड नहीं बना
जिन साथी मजदूरों के ई-श्रम कार्ड बने हैं उनसे पता चला है कि कई योजनाएं चल रही हैं। हम कैसे कार्ड बनवाएं यह जानकारी देने वाला कोई नहीं है। इसके लिए न तो कोई अधिकारी उनके पास आए और न ही उनका कार्ड बना है। विभाग को चाहिए कि शिविर लगाए ताकि हमें भी फायदा मिले।
-रमेशराम, श्रमिक, बेतिया (बिहार)



सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए
श्रम विभाग की तरफ से यहां गोल मार्केट में शिविर लगाए जाने की जानकारी नहीं है। इस बार जैसे ही शिविर लगेगा हम इस कार्ड को जरूर बनवाएंगे। विभाग को चाहिए कि यहां भी शिविर लगाकर हम लोगों के ई-श्रमकार्ड बनाकर दे। इससे हम खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत महसूस कर सकें।
-मनोज चौधरी, श्रमिक, बेतिया (बिहार)



महीने में 20 दिन ही मिलता है काम
महीने में कभी कभी 20 दिन ही काम मिलता है। बाकी 10 दिन घर पर बैठने की मजबूरी है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि कुछ ऐसा करे कि हाथ खाली न हो। कई बार घर चलाने में परेशानी होती है। ई-श्रमकार्ड के जरिए किन योजनाओं का हम लाभ ले सकते हैं इसकी जानकारी नहींं है।
-राजन, श्रमिक, शिवान



लगातार मजदूरों के ई-श्रमकार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए गए हैं। गोल मार्केट में शिविर लगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। लगातार विभाग के अधिकारी योजनाओं को लेकर मजदूरों को जागरूक करते हैं। इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर लेते हुए जल्द शिविर लगाने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

-चरणदीप सिंह, लेबर कमिश्नर, जम्मू

जम्मू रेलवे रोड स्थित श्रम विभाग का कार्यालय। अमर उजाला

जम्मू रेलवे रोड स्थित श्रम विभाग का कार्यालय। अमर उजाला

जम्मू रेलवे रोड स्थित श्रम विभाग का कार्यालय। अमर उजाला

जम्मू रेलवे रोड स्थित श्रम विभाग का कार्यालय। अमर उजाला

जम्मू रेलवे रोड स्थित श्रम विभाग का कार्यालय। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें