जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और अगले 12 घंटों के दौरान कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग की तरफ से जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश होने और कश्मीर घाटी में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है। जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और अगले 12 घंटों के दौरान कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जम्मू के मैदानी इलाकों में मुख्य रूप से सुबह के घंटों के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश का अनुमान है। कश्मीर में 8 और 9 जुलाई को 60-70% संभावना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, श्री अमरनाथ यात्रियों का उत्साह बरकरार है। बुधवार बारिश में भी तीर्थयात्री पंजिकरण के लिए कतारों में लगे रहे। इस दौरान बम बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष भी लगाते रहे।