फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: गुरेज सहित पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, रामबन में NH-44 बंद

Mon, 29 Apr 2024 05:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

प्रदेश के गुरेज, माच्छिल, राजदान टॉप सहित कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर, सांबा, राजोरी, सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन
गुरेज में बर्फबारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम का रुख बदला हुआ है। प्रदेश के गुरेज, माच्छिल, राजदान टॉप सहित कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर, सांबा, राजोरी, सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट आई है। पहाड़ी इलाकों में तो एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन



 

उधमपुर: चिनैनी में छाए बादल - फोटो : रोहित गुप्ता, चिनैनी
रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH 44) पर पहाड़ी से मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया है। इससे मार्ग के दोनों ओर लंबी कतारें लग गई हैं। सड़क को बहाल करने का कार्य चल रहा है। जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बिगड़े मौसम के चलते बंद है। श्रीनगर-लेह रोड पर भी आवाजाही नहीं हो पा रही है। पुंछ में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। सैन बाबा मीरा जियारत के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से शाहपुर-पुंछ मार्ग अवरुद्ध हो गया।

सोनमर्ग के सरबल में हिमस्खलन

गांदरबल जिले के सोनमर्ग के सरबल इलाके में हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग क्षेत्र में जंगल के किनारे हिमस्खलन होने के कारण किसी के हताहत होने या वित्तीय नुकसान की सूचना नहीं है, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

दृश्यों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट बीकन को साइट पर बर्फ हटाने का अभियान चलाते हुए दिखाया गया है।

प्रोजेक्ट बीकन बीआरओ की सबसे पुरानी पहल है, जिसे 1960 के दशक में लॉन्च किया गया था।
यह प्रमुख कश्मीर क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सड़क बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव की देखरेख करता है, जिसमें जोजिला दर्रा भी शामिल है, जो द्रास को कश्मीर घाटी से जोड़ता है।

प्रोजेक्ट बीकन की जिम्मेदारियों में ज़ोजिला दर्रे पर यातायात चालू रखना, अमरनाथ यात्रा ट्रैक को बहाल करना और सुधारना और सड़कों पर बर्फ साफ करना शामिल है।
विज्ञापन

किश्तवाड़ में भूस्खलन - फोटो : संवाद
किश्तवाड़ में भूस्खलन, एक स्कूल, छह मकान क्षतिग्रस्त

जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रु के कचोन गांव में भूस्खलन हुआ है। इससे एक प्राइमरी स्कूल सहित छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें