वहीं, लोअर पुनारा में आतंकियों ने एक वीडीजी और एक एसपीओ की गोली मारकर हत्या की थी। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया था। दिसंबर 2023 में खंडारा टॉप में इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिली, जोकि एक छोटे गैस सिलिंडर में लगाई गई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने खंडारा टॉप से तिरपाल और कुछ खाने पीने का सामान बरामद किया था।
अब 28 अप्रैल 2024 की सुबह बसंतगढ़ के चोचरू गाला हाइट्स पर हुई आतंकी मुठभेड़ में एक वीडीजी सदस्य बलिदान हो गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया है।
1995 में हुआ था वीडीसी का गठन
पहाड़ी एवं दूरदराज क्षेत्रों में आतंकियों से सुरक्षा के लिए तत्कालीन सरकार ने 1995 विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) का गठन किया था। इसके बाद आतंकियों को खदेड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित करने में वीडीसी सदस्यों ने सुरक्षा बलों के साथ अहम भूमिका निभाई थी। 2022 में वीडीसी का नाम बदल कर विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) कर दिया है।