फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: प्रदेश में खूब बरस रहे बदरा, नदी-नाले उफान पर, रामबन में NH बंद, 21 तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Wed, 19 Jul 2023 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग समेत कश्मीर घाटी के कई जिलों में बारिश का दौर बीती रात से जारी है। इसके चलते तवी नदी समेत की अन्य दरिया और नाले उफान पर हैं। जम्मू शहर में तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
तवी नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में मानसून की सक्रीयता के चलते मौसम बिगड़ हुआ है। जम्मू संभाग समेत कश्मीर घाटी के कई जिलों में बारिश का दौर बीती रात से जारी है। इसके चलते तवी नदी समेत की अन्य दरिया और नाले उफान पर हैं। जम्मू शहर में तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। अभी जम्मू शहर में तवी नदी में 13 फीट तक जलस्तर बना हुआ है। यहां अलर्ट लेवल 14 फीट, जब्कि डेंजर लेवल 17 फीट है।

विज्ञापन


वहीं, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, रामबन समेत अन्य जम्मू संभाग के जिलों में भी बारिश का दौर जारी है। बिगड़े मौसम के चलते रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे (एनएच 44) बंद हो गया है। मार्ग को खोलने के लिए प्रशासन और विभाग की टीमें कार्यरत हैं।

कठुआ-जम्मू हाईवे के तरनाह पुल का एक पिलर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में अब ये पुल यातायात के लिए उपयुक्त नहीं है। हाईवे के यातायात को चड़वाल और लोंडी मोड़ के माध्यम से सीमा मार्ग की ओर मोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- JK Weather Update: डोडा-किश्तवाड़ में स्कूल बंद, कटड़ा में 42 वर्षों बाद सबसे अधिक बारिश, कठुआ में पुल क्षतिग्रस्त 

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की मानें तो 21 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें 20 और 21 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023 - फोटो : संजय कुमार
जम्मू से रवाना जत्था रामबन में रुका

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए बुधवार को 4900 तीर्थयात्रियों के नए जत्थे को सुबह रवाना किया गया। लेकिन बिगड़े मौसम और जम्मू श्रीनगर हाईवे के बंद होने के चलते यात्रियों को रामबन के यात्री निवास चंद्रकोट में रोक दिया गया है। वहीं, बारिश में बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह बना हुआ है। बुधवार सुबह से ही जम्मू शहर में टोकन और तत्काल पंजीकरण के लिए श्रद्धालु कतारों में डटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Rain in Kathua: बनी में बारिश से मकान ढहे, पांच लोगों की मौत, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें