फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Trinetra-2 : सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में ढेर किए छह आतंकवादी, चीन-पाक में बने हथियार बरामद

Wed, 19 Jul 2023 12:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

आतंकियों के कब्जे से चीन में बनी चार एके राइफलें, दो पाकिस्तानी पिस्टल, आठ एके मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, भारी संख्या में कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए। 
विज्ञापन
पुंछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना और पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र-2 के दौरान पुंछ में 24 घंटे में छह आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकियों के कब्जे से चीन में बनी चार एके राइफलें, दो पाकिस्तानी पिस्टल, आठ एके मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, भारी संख्या में कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए। 

विज्ञापन


सुरनकोट इलाके के शींदरा टॉप में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुई मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर हुए। चक्कां दा बाग इलाके में भी सोमवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी मार गिराए गए थे। आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि छह सेक्टर कमांडर एमपी सिंह और एसएसपी विनय शर्मा ने बताया कि आतंकी विदेशी हैं। सुरक्षाबलों की उन पर 16 जुलाई से ही नजर थी। 

विज्ञापन

पुंछ जिले के उप जिला मेंढर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए हैं। सोमवार देर शाम को एसओजी और सेना ने उप जिला मे मेंढर के नक्कामंजयाडी क्षेत्र के कालाझूला जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में दो आतंकी ठिकाने मिले। यहां से तीन हैंडग्रेनेड, विस्फोटक वायर और एक संदिग्ध डिब्बा कब्जे में लिया है। क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हालांकि, इस बारे में सुरक्षा बलों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें