फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, कई मार्गों पर भूस्खलन का खतरा

Thu, 18 Apr 2024 04:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 18 अप्रैल 19 अप्रैल को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 20 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन
श्रीनगर लाल चौक (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 18 अप्रैल 19 अप्रैल को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 20 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत अन्य पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन हो सकता है। 

विज्ञापन


प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों को मौसम के हिसाब से यात्रा शुरू करने की सलाह दी है। 21 से 25 अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद 26 और 27 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 

खराब मौसम की सूरत में कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति हो सकती है। इस बीच बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम को कुछ हिस्सों में बादल छा गए थे। 
विज्ञापन


जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.7 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में ठंडक कायम है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 25.2, बटोत में 24.5, कटड़ा में 29.4 और भद्रवाह में 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम खुला रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 22.5, पहलगाम में 19.4 और गुलमर्ग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.1 और गुलमर्ग में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें