फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: दो दिन बढ़ेगी गर्मी, 12-13 अप्रैल को हो सकती है हल्की बारिश

Sun, 10 Apr 2022 12:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में 11 अप्रैल तक गर्म हवा जारी रहेगी। 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। गर्म हवा से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए तवी नदी में मस्ती करते हुए। - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल महीने में गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है। गर्म हवा से जम्मू समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कश्मीर के भी अधिकांश जिलों में दिन का पारा लगातार सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू में 11 अप्रैल तक गर्म हवा जारी रहेगी। 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


बटोत में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल का अप्रैल का अधिकतम तापमान भी 28.1 था। इसी तरह भद्रवाह में पिछले साल अप्रैल का अधिकतम तापमान 29.6 रहा, जबकि शनिवार को दिन का तापमान 29.0 डिग्री तक पहुंच गया। बनिहाल में पिछले साल के अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री की तुलना में शनिवार को 27.0 डिग्री तक पहुंच गया। कटड़ा में पिछले साल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा, जो शनिवार को 34.3 डिग्री तक पहुंच गया था। जम्मू में शनिवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर तक गर्म हवा शरीर को झुलसाने का काम कर रही थीं। पारे में लगातार उछाल से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 38.3 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 23.6, पहलगाम में 20.9 और गुलमर्ग में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.1 और कारगिल में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें