फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: जम्मू में गर्मी ने फिर किया परेशान, सड़कें हुई सुनसान, पढ़ें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Sun, 23 Jun 2024 04:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 23 से 28 जून तक प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा, जिससे गर्मी परेशान करेगी। हालांकि कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
जम्मू में धान की रोपाई करते हुए - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौमस के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ पारे में उछाल होने लगा है। मैदानों के साथ पहाड़ों पर फिर से पसीने छूटने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 23 से 28 जून तक प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा, जिससे गर्मी परेशान करेगी। हालांकि कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसके बाद 29 से 30 जून को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। अमूमन प्रदेश में जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक देता रहा है।

इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहा। जम्मू में लगातार दूसरे दिन पारा 40 डिग्री के नीचे रहा। रविवार को भी सुबह पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर बाद इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। 

जम्मू शहर के अधिकांश बाजार छुट्टियों के कारण बंद होने से कुछ राहत रही, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद होने से तपिश में वृद्धि नहीं हुई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 39.7 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 30.4, बटोत में 27.7, कटड़ा में 36.5 और भद्रवाह में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बारिश के बाद घाटी में मौसम सुहावना

कश्मीर में भी लगभग मौसम साफ रहा। शाम को हल्के बादल छाए। बीते दिन हुई बारिश से घाटी में मौसम सुहावना बना हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 24.8 और न्यूनतम तापमान 14.5, पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.4 तथा न्यूनतम 10.6 और गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.4 तथा न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें