फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: दिनभर खिली धूप, कश्मीर में शीतलहर, 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार

Thu, 08 Feb 2024 06:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने और 14 फरवरी की शाम को बादल छाए रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधमपुरके पंचैरी का खूबसूरत दृश्य - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अब मौसम साफ है। सभी जगहों पर गुरुवार को को धूप खिली रही। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शाम होते ही सर्द हवाओं से ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन


मध्य कश्मीर के गांदरबाल के सोनमर्ग में सरबल के पास गुरुवार को हिमस्खलन हुआ।  यह जोजिला टनल वर्कशॉप के करीब हुई। मेगा टनल के अधिकारियों ने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान कई लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागे। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस घटना में किसी के हताहत या संपत्ति की क्षति की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने और 14 फरवरी की शाम को बादल छाए रहने की उम्मीद है। 18-20 फरवरी के दौरान हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें