फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सीजन का सबसे गर्म दिन बीता, पारा 40 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू समेत संभाग के कई जिलों में आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। भीषण गर्मी और तपिश से जनजीवन प्रभावित है। गर्म हवाओं के बीच बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। पारे में उछाल से हर कोई बेहाल है। जम्मू में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 40 डिग्री सेेल्सियस के साथ सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बीता। हालांकि अभी रात्रि में राहत बनी है। घाटी के भी अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 और 29 अप्रैल को जम्मू व कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। गर्मी ने सुबह से ही अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। दोपहर तक हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। चिलचिलाती धूप में सीधे निकलने पर पूरा शरीर झुलस रहा था। गर्म हवाओं से प्रमुख सड़कों पर दोपहर को सन्नाटा पसरा मिला। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.8, बटोत में 30.1, कटड़ा में 37.1 और भद्रवाह में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 28.1, पहलगाम में 24.3 और गुलमर्ग में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 18.1 और कारगिल में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें