फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग, सोनामर्ग में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। खराब मौसम की चेतावनी के बीच रविवार को जम्मू-कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग व सोनामर्ग के अलावा कुपवाड़ा और गुरेज व जम्मू संभाग के पीरपंजाल की चोटियां बर्फ से ढंक गईं। कठुआ के छत्तरगलां में भी बर्फबारी हुई। लद्दाख के कारगिल और लेह में हिमपात हुआ है। वहीं, श्रीनगर समेत कश्मीर संभाग व जम्मू में राजोरी, पुंछ, उधमपुर, डोडा, भद्रवाह में बारिश हुई। पुंछ और उधमपुर जिले में ओलोवृष्टि हुई। जोजिला टनल के पास बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह हाईवे को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। रविवार को बारिश व बर्फबारी होने से लोगों को शुष्क ठंड से राहत मिली है। जम्मू जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बूंदाबादी भी हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट और न्यूनतम में उछाल आया है। गुलमर्ग में नौ इंच बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम साफ ही रहने के आसार हैं।
---
पहाड़ से खिसके पत्थर की
चपेट में आई कार, दो घायल
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में बारिश के दौरान पहाड़ से खिसका पत्थर सड़क पर आ गया। इसकी चपेट में आई कार सड़क पर ही पलट गई। कार सवार दो लोग हादसे में घायल हो गए। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन

---
सड़कों से बर्फ हटाने के लिए एक करोड़ जारी
जम्मू। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग बर्फ हटाने के और उपकरण खरीदेगा। विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग कश्मीर के चीफ इंजीनियर को इसके लिए एक करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें