फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी : कोहरे की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल

Tue, 30 Dec 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा रणजी ट्राफी का मुकाबला मंगलवार तीसरे दिन कोहरे की भेंट चढ़ गया। दिन भर घना कोहरा छाया रहने से मैच ही नहीं करवाया जा सका।
विज्ञापन


इससे पहले भी दो दिन कोहरे के चलते सिर्फ 78 ओवर ही डाले जा सके थे, जबकि प्रति दिन 90 ओवर डाले जाते हैं। इन परिस्थितियों में अब बुधवार को आखिरी चौथे दिन मुकाबले का ड्रा होना लगभग तय है। इसमें पहली पारी पूरी न होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर ग्रुप ए में नौ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश ने पहले दो दिन के खेल में जेएंडके के खिलाफ 78 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 267 रन जुटाए थे। तीसरे दिन मंगलवार को घना कोहरा छाया रहने से मुकाबला शुरू नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


उत्तर भारत के अधिकांश स्टेडियमों में कोहरे से रणजी ट्राफी मुकाबले प्रभावित हो रहे हैं। इस मुकाबले के बाद जेएंडके अपने अन्य चार मुकाबलों में 5 जनवरी को हुबली में कर्नाटक, 13 जनवरी को कोलकाता में बंगाल, रेलवे में 21 जनवरी को रेलवे और 29 जनवरी को ग्वालियर में मध्य प्रदेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें