फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, साढ़े चार किलो हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद

Sat, 25 Feb 2023 04:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ताड़ क्षेत्र में नशा तस्करी के बारे में विशेष इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि तस्करों के तार पीओजेके तक जुड़े हैं। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो और तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इनपुट के आधार पर दो अलग-अलग घटनाओं में कुपवाड़ा के करनाह क्षेत्र से 4.588 किलो हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के कुल 5 पैकेट बरामद किए गए।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक पहले मामले में ताड़ क्षेत्र में नशा तस्करी के बारे में विशेष इनपुट के आधार पर पुलिस स्टेशन करनाह में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान, पंजतारा करनाह निवासी फारूक अहमद शाह को शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया गया।

पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर कुपवाड़ा पुलिस ने सेना की 6 जैक राइफल्स के साथ कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसके घर के पास एक छिपने की जगह से 2.674 किलो (पैकिंग के साथ) वजन के हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ के 3 पैकेट बरामद किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि इसी तरह के एक अन्य मामले में विशिष्ट इनपुट के आधार पर करनाह पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसमें करनाह टीटवाल के राजा आफताब उर्फ बाबू को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद कुपवाड़ा पुलिस ने सेना की 6 जैक राइफल्स के साथ टीटवाल में उसके घर के पास कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के 2 पैकेट बरामद किए, जिनका वजन लगभग 1.914 किलो (पैकिंग के साथ) था।

उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि दोनों व्यक्ति नशा तस्कर हैं और उन्होंने नियंत्रण रेखा के पार से इन खेपों को प्राप्त किया था ताकि जल्दी पैसा कमाने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए मादक पदार्थों की लत को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि आफताब का भाई ज़हूर जो अतीत में अवैध रूप से एलओसी पार करने के बाद पीओजेके में रह रहा है, उस पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने का संदेह है।

एक और भाई पहले से ही पुलिस स्टेशन नगरोटा जम्मू द्वारा वर्ष 2018 में दर्ज मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि फारूक शाह भी पिछले कुछ समय से इस अवैध व्यापार में पीओजेके स्थित हैंडलर के निकट संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें