फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: डोडा बस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, जगह-जगह नाके लगा कर की जा रही जांच

Thu, 16 Nov 2023 03:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर में गुरुवार को जगह-जगह नाके लगाए गए। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। 
विज्ञापन
उधमपुर में जांच करते हुए - फोटो : नरेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोडा बस हादसे में एक साथ 39 मौतों की खबर से प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी तक की जांच में हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार, क्षमता से अधिक सवारियां होना और दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की होड़ को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम का गठन किया है, जो इस मामले में एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने सड़क पर सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर में गुरुवार को जगह-जगह नाके लगाए गए। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उधमपुर के गोल मेला चौराहे पर डीएसपी ट्रैफिक अरुण जम्वाल के नेतृत्व में सभी वाहनों की जांच की जा रही है। खासकर जम्मू, श्रीनगर और  डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह रूट पर चलने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें