पर्यटन योजनाओं में लाएंगे तेजीकश्मीर में नई पर्यटन परियोजनाओं में तेजी लाई जाएगी। विश्व बैंक के सहयोग से कोकरनाग, बारादरी, भद्रवाह व दूधपथरी जैसे क्षेत्रों का विकास होगा। हमारा उद्देश्य है कि लोग श्रीनगर व गुलमर्ग के अलावा कोकरनाग और दूधपथरी जैसे पर्यटन स्थलों पर भी पहुंचें। इस दिशा में एडवेंचर, ईको और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।