फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी की फिजा में बदलाव, इंजीनियरिंग के इस अजूबे समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Thu, 10 Jun 2021 05:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से घाटी का माहौल तेजी से बदला है। आतंक के गढ़ कहे जाने वाले इलाकों में लोग अब बैखौफ घर से बाहर निकलते हैं। उधर, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनिहाल-काजीगुंड टनल बनकर तैयार हो गई है। इसके शुरू होते ही प्रदेश के लोगों के साथ ही आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। पढ़ें प्रदेश की ऐसी पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में दीवारों पर अब आतंकी सरगनाओं के नाम नजर नहीं आ रहे। पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के झंडे लहराने की हिमाकत कहीं नहीं दिख रही। पाकिस्तान परस्त अलगाववादियों के एलान पर कश्मीर बंद अब गुजरे जमाने की बात हो गई है। उधर, बनिहाल-काजीगुंड टनल बनकर तैयार हो गई। यह टनल 8.5 किलोमीटर लंबी है। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें...

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटने के दो वर्ष बाद कश्मीर की फिजा में बदलाव बखूबी महसूस किया जा सकता है। कश्मीरी युवाओं को मुख्यधारा से भटकाने की कोशिश में रहने वाले ज्यादातर आतंकी सरगना इन दो सालाें में मारे जा चुके हैं। अलगाववादी सुर थम गए हैं तो मस्जिदों से अमन का पैगाम दिया जा रहा है। उधर, आतंकी तंजीमें न तो नई भर्ती कर पा रही हैं और न उन्हें हथियारों की खेप मिल पा रही है। ऐसे में आतंकी वारदातें छिटपुट हमलों तक सीमित हो गई हैं।  
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड टनल बनकर तैयार हो गई है। फिलहाल अत्याधुनिक उपकरणों की जांच प्रक्रिया जारी है, इसके पूरा होते ही टनल को इस माह के अंत तक आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनाई गई टनल में निर्माण कंपनी को ट्रैफिक के ट्रायल रन की अनुमति मिल गई है। यह टनल जम्मू-श्रीनगर हाईवे के मौजूदा 270 किलोमीटर लंबे फासले को 16 किलोमीटर कम करेगी। साथ ही हर मौसम में यातायात संभव होगा।  
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कोरोना से दुनिया भर में लोगों की जान बचाने के लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ रोजाना इस महामारी से जूझ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ देश में योद्धा की तरह लड़ रहे इन लोगों में कठुआ की डॉ शिवानी शर्मा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नई जिम्मेदारी मिलने पर वह खुश भी थीं, लेकिन अपने गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की चिंता भी रह-रहकर सता रही थी। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए उनके पास और कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

माता वैष्णो देवी भवन स्थित कालिका कांपलेक्स के काउंटिंग रूम में मंगलवार को हुई आगजनी की घटना का यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। कोरोना कर्फ्यू में मिल रही ढील के चलते यात्रा में दिन प्रतिदिन इजाफा होने लगा है। बुधवार शाम छह बजे तक करीब दो हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। यात्रा आम दिनों की तरह ही सामान्य रूप से जारी है। वहीं, श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है किया कि जल्द ही नया निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

नई आबकारी नीति के तहत जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के नाम पर बाहरी लोगों ने सौ से ज्यादा शराब के ठेके ले लिए हैं। यह आरोप वाइन ट्रेड एसोसिएशन ने लगाया है। एसोसिएशन ने कहा कि नई पॉलिसी के तहत जम्मू-कश्मीर से बाहर के प्रभावशाली लोगाें ने प्रदेश के नागरिकों के नाम पर पैसा लगाया है। विभाग ने आरोपों को सिरे से नकारा है। विभाग का कहना है कि नियम के तहत ही ठेके दिए गए हैं। वाइन ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान चरणजीत सिंह का कहना है कि 125 शराब की दुकानें बाहर के लोगों को दी गई हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें