फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: बारामुला में सेना ने चलाया टीकाकरण अभियान, लोगों को किया जागरूक

Thu, 10 Jun 2021 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बारामुला जिले में सेना ने गुरुवार को टीकाकरण अभियान चलाया।
विज्ञापन
बारामुला में टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना ने गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया। दोपहर तक कुल 17 भूतपूर्व सैनिकों, आश्रितों और 54 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही कोविन-एप पर उनका पंजीकरण भी किया गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि 'सेवा परमो धर्म' के अनुरूप भारतीय सेना के उप्लोना सेना शिविर ने पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए एक टीकाकरण अभियान चलाया। भारतीय सेना अपने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

इन्हीं प्रयासों को जारी रखते हुए, हैदरबेग सेक्टर के तत्वावधान में उप्लोना सेना शिविर में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक सामूहिक टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया था। इस दौरान महामारी के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण के महत्व और इसके लाभों के बारे में भी शिक्षित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि हम सभी सेना की 52-आरआर के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने सभी से संपर्क किया और टीकाकरण के लिए बुलाया। इससे पहले हम लोग अस्पताल के कई चक्कर लगा चुके थे लेकिन वहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी।

सेना ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं। जिससे कि प्रदेश कोरोना मुक्त हो सके। इसके साथ ही लोग कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए खुद और अपने परिवार को संक्रमण से बचाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग का नायाब अजूबा: बनिहाल-काजीगुंड टनल बनकर तैयार, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें