फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Hideout : पहाड़ों में बनी प्राकृतिक गुफा में बनाया आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद

Thu, 01 Aug 2024 08:07 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी के कालाकोट के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
राजोरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के कालाकोट के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। यह आतंकी ठिकाना प्रकृतिक गुफा के भीतर बनाया गया था। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात सुरक्षा बलों को गुलाबगढ़ में कुछ संदिग्धों के घूमने की सूचना मिली। इसके बाद सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

वीरवार सुबह जंगल में आतंकवादियों द्वारा प्रयोग किए जा रहे एक ठिकाने को ध्वस्त किया गया। यहां से सुरक्षा बलों ने एक एके47 राइफल, दो मैगजीन, एक पिस्तौल के साथ मैगजीन, दो हैंड ग्रेनेड, तीन विस्फोटक पैकेट और अन्य गोला-बारूद बरामद किया। इसके साथ ही एक बैग, कुछ खाने-पीने का सामान और सिगरेट के पैकेट भी मिले।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और खाने-पीने का सामान बरामद होने से यह साफ होता है कि इलाके में आतंकी मौजूद थे। हालांकि सुरक्षा बलों की मौजूदगी और सर्च ऑपरेशन को देखते हुए आतंकी ठिकाना छोड़ भाग निकले।

जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है और दहशतगर्दों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इन हथियारों और गोला-बारूद से आतंकियों की 15 अगस्त और बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की नापाक साजिश थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें