फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: चुनाव की तैयारियों के बीच सुरक्षाबलों को सफलता, बांदीपोरा में आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Sun, 12 May 2024 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन पेठकोटे में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हथियारों के साथ आतंकी मददगार गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी मददगार पकड़ा गया है। उसके पास से पिस्टल और गोलियों की खेप भी जब्त की गई है। श्रीनगर लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान होने जा रहा है। इसके लिए घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


बांदीपोरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक संयुक्त अभियान में भारतीय सेना, बांदीपोरा पुलिस और सीआरपीएफ ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन पेठकोटे में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच की चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें