आतंकी आबिद हुसैन का परिवार, इनसेट में आबिद की वायरल तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 10 साल बाद फिर से आतंकवाद की दस्तक के चलते पूरा जिला खौफ में है। ऐसा इस लिए है क्योंकि गत दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से जारी जानकारी में यह सामने आया है कि डोडा के गाऊ सजान, भागवा क्षेत्र के आबिद हुसैन आतंकी संगठन में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद से उसके पूरे परिवार में खौफ का मंजर सा छा गया है।
मां ने खाना-पीना बेटे के गम में त्यागा
आतंकी आबिद के भाई ने मंसूर सोमवार को प्रेस वार्ता कर अपील की है कि वह आतंकवाद का रास्ता छोड़ के वापिस घर लौट आए। माता-पिता का उसके आतंकी बनने की खबर के बाद से बुरा हाल है। मंसूर ने बताया कि उसकी मां लक्ष्मी बेगम(78) ने इस खबर के बाद से बेटे के गम में खाना-पीना त्याग दिया है। इसके साथ ही वह अपनी दवाएं भी नहीं ले रही है। आबिद कि मां ने सोमवार को यह तक गुहार लगाई है कि अगर उसका बीटा घर नहीं आता और आतंकी बन गया है तो वह जहर खा लेगी।
लेबर से बन गया आतंकी, पिता हैं किसान, एक भाई बैंक में करता है काम
आतंकी बने आबिद हुसैन का घर
- फोटो : अमर उजाला
एजेंसीज लगातार कर रही परिजनों से पूछताछ
6 जुलाई को लश्कर-ए-तैयबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डोडा के गाऊ सजान तहसील भागवा के 23 वर्षीय युवक आबिद हुसैन भट्ट की तस्वीर साझा की थी। जिसमे उसे उस संगठन के साथ जुड़ने की सूचना सार्वजनिक की थी। जिसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां आबिद के परिजनों से पूछताछ में जुट गयी है। इसके साथ ही पुलिस और सेना उसकी तलाश में भी जुटी हुई है। 10 साल पहले सजान गाऊ आतंकवादियों का गढ़ रहा है।
लेबर से बन गया आतंकी, पिता हैं किसान, एक भाई बैंक में
आबिद हुसैन के पिता वालिया भट्ट(90) किसान हैं। आतंकी आबिद सहित वह 6 भाई है। इनमे से एक भाई डोडा बैंक में कार्यरत है। इसके साथ ही अन्य 4 भाई भी इसी की तरह मजदूरी करते हैं।
ईद पर आया था घर, बीते 2 जुलाई से है गायब
आबिद हुसैन की हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होती तस्वीर
- फोटो : फाइल
ईद पर आया था घर, बीते 2 जुलाई से है गायब
आबिद के भाई ने बताया कि वह 3 महीने पहले से कश्मीर में मजदूरी कर रहा था। इसके बाद ईद पर घर आया मगर 30 जून को वो घर से भदरवाह काम करने जाने की बात कहकर निकला और 2 जुलाई से उसका फ़ोन बंद हो गया। जिसके बाद उसकी हथियारों से लैस फोटो से पूरा परिवार दहशत में आ गया है।