फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साजिश नाकाम: श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, बम निरोधक दस्ता मौके पर

Fri, 14 Jan 2022 01:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा। इस दौरान आसपास के लोगों को मौके से हटा दिया गया। 
 
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में 26 जनवरी से पहले आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर आईईडी को बैग में छिपाकर रखा था। व्यस्ततम बाजार में अगर आईईडी विस्फोट हो जाती तो बड़ी जनहानी हो सकती थी। शुक्रवार को सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग दिखाई दिया। इसमें प्रेशर कुकर और कुछ तार दिखाई दे रहे थे। प्रेशर कुकर आईईडी होने की जानकारी के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने एतिहात के तौर दुकानों को बंद करवाकर यातायात रोक दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो कुकर में आइईडी मिली। बताया जाता है कि आईईडी के साथ ग्रेनेड भी रखा गया था। आईईडी को टीम अपने साथ ले गई जिसे निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन


जुलाई 2021 में टेंगपोरा इलाके में 30 किलो आईईडी पकड़ी
जुलाई 2021 में श्रीनगर के बाहरी इलाके टेंगपोरा में नेशनल हाईवे के पास प्लांट की गई करीब 30 किलो आईईडी बरामद की गई थी। सेना के अनुसार समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई। गांदरबल स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन, जेकेपी और सीआरपीएफ ने सोमवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र टेंगपोरा में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान 30 किलो वजन वाली आईईडी बरामद की गई। इस आईईडी को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था। 

छह जुलाई को दस किलो आईईडी हुई थी बरामद
छह जुलाई को छानपोरा पुलिस थाना से 40 किलोमीटर की दूरी पर प्लांट की गई आईईडी बरामद कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश को शनिवार नाकाम कर दिया था। नौ से 10 किलो की आईईडी एक काले बैग में रखी गई थी। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस आईईडी को प्लांट करने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को उन्हें छानपोरा पुलिस चौकी से 40 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध काला बैग मिला। इसकी जानकारी पुलिस के बम निरोधक दस्ते को दी गई। पुलिस ने इलाके को सील कर वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया। मौके पर सीआरपीएफ के खोजी कुत्ते भी बुलाए गए।

बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बैग को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। आस पास के मकानों में से लोगों को बाहर निकाला गया। इस बैग के आसपास रेत की बोरियां रखकर इसे एक कंट्रोल्ड ब्लास्ट के जरिये ट्रिगर किया गया। दूर-दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूत्रों के अनुसार यह 9 से 10 किलो की आईईडी थी। घटना के बाद आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें