फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के भाटादूड़ियां इलाके से फिर दिखे संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

Wed, 21 Jun 2023 01:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ जिले में संदिग्ध देखे जाने के बाद इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार सुबह भाटादूड़ियां के जंगल में लोगों को कुछ संदिग्धों के आने-जाने की खबर मिली थी। 
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सेना के जवान(FILE) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में स्थानीय लोगों के संदिग्धों को देखे जाने की सूचना के बाद सेना ने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह इलाके में कुछ संदिग्ध इधर-उधर जाते दिखे। इस इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला होने के बाद सुरक्षा पुख्ता की गई है।

विज्ञापन


भाटादूड़िया के जंगल राजोरी के मंजाकोट के साथ लगते हैं। मंजाकोट के जंगलों से होते हुए थन्नामंडी, शाहदरा शरीफ के जंगलों से होते हुए मुगल रोड तक पहुंचा जा सकता है। इसके बाद वहां से कश्मीर की तरफ जाना आसान होता है। सूत्रों के अनुसार सेना ने पूरे इलाके में अपनी निगरानी बढ़ा दी है।

बीस अप्रैल को पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। भाटादूड़िया इलाके में ही 14 अक्तूबर 2021 को तलाशी अभियान के दौनान जेसीओ सहित चार जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन


इसमें चारों शहीद हो गए थे। इन घटनाओं को देखते हुए इलाके में सघन अभियान चल रहा है। उधर, संदिग्धों को देखे जाने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें