फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जी20 की सुरक्षा में पुख्ता बंदोबस्त, सेना की क्यूएटी तैनात, सीमांत क्षेत्र में सेना की गश्त बढ़ी

Sat, 20 May 2023 03:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस की तरफ से शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है। हथियारबंद जवानों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जी 20 के लिए कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में जी 20 की बैठक को लेकर सुरक्षा के हर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सेना की ओर से शहर में कई जगहों पर क्यूएटी वाहनों को तैनात किया गया है। साथ ही सीमांत इलाकों में गश्त को बढ़ा दिया गया है। खासकर सेना ने अपने कैंपों, यूनिटों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर गश्त को बढ़ाया है।

विज्ञापन


पुलिस की तरफ से शहर के होटलों में खास चेकिंग शुरू की गई है। शुक्रवार पुलिस ने शहर ज्यूल, गुम्मट, चांद नगर के होटलों को खंगाला। पुलिस की तरफ से 25 मई तक हर शाम होटलों की जांच होगी। होटलों में रुकने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।

पुलिस की तरफ से शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है। हथियारबंद जवानों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इन स्थानों पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियां देखे जाने पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


शहर के सुंजवां, चौआदी, सिद्धड़ा, रैका, छन्नी इलाकों में पुलिस ने साधा वर्दी में कर्मियों को तैनात किया है। पुलिस की ओर से कुछ संदिग्ध इलाकों की पहचान भी की गई है। यहां खास नजर रखी जा रही है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर अहम रणनीति बनाई गई है।

जिसके तहत कई तरह के बंदोबस्त किए गए हैं। तकनीकी ढांचा सक्रिय किया गया है। पुलिस ने शहरवासियों को संपर्क में लेकर कहा है कि कहीं पर भी कोई संदिग्ध दिखने या कोई ऐसी वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें