फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट अवार्ड: जानिए कौन होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से चित्रकारी और कलाकृति के क्षेत्र में कलाकार और विद्यार्थी वर्ग के लिए स्टेट अवार्ड की घोषणा की है। राज्य से बाहर इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के नामों पर विशेषज्ञों के साथ अकादमी के प्रधान मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मंजूरी के बाद मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन


जल्द ही इसके लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा। कला के क्षेत्र में फ्लड फुरी विषय पर की गई चित्रकारी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जावेद इकबाल को स्टेट अवार्ड से नवाजा गया है। इसी तरह जुगल किशोर को बार्बड वायर विषय में स्टोन पर कलाकृति बनाने के लिए स्टेट अवार्ड दिया गया है।

विद्यार्थी वर्ग में अशवन जंबाल को आई कैचर विषय में चित्रकारी और जिकमात दादुल को कंजरवेशन सीमेंट स्कल्पचर विषय पर कलाकृति बनाने के लिए स्टेट अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

51000 का नकद पुरस्कार

इसमें कलाकार वर्ग में 51000 और विद्यार्थी वर्ग में 10000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सर्टिफिकेट आफ मेरिट में एक हजार रुपये के पुरस्कार के लिए नस्तगोलिया में अरशिद सुलेह, मिलन शर्मा को क्रिएटिव वर्ल्ड आफ ए चाइल्ड, रेणू बाला को चाइल्डहुड मेमोरीज, रोहित वर्मा को आर्टिस्ट आफ वर्क, सूर्य जेएस बबली को ‘नारी शोषण क्यों में’ पुरस्कार दिया जाएगा।

विद्यार्थी वर्ग में जसविंदर सिंह को वुमेन पोर्टेट, खुशबू शर्मा को लाइफ एक्सप्रेशन-1, मनिंद्रजीत सिंह को पोर्टेट, सुहेल एएच सोफी को द फ्लोरा राइस और तृषला कुमार को पोर्टेट में सर्टिफिकेट आफ मेरिट में एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस साल पुरस्कारों के लिए कलाकार वर्ग में 74 और विद्यार्थी वर्ग में 33 आवेदन आए।

कलाकारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए विशेषज्ञ कमेटी में चंडीगढ़ से प्रो. ईश्वर दयाल (चित्रकारी), दिल्ली से प्रो. मीर इम्तियाज (मूर्तिकार) शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें