फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त शिक्षकों को सरकार की तरफ से अप्रैल के अंत तक वेतन जारी कर दिया जाएगा। यह आश्वासन शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने जेएंडके टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के शिष्टमंडल को वीरवार को दिया।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार प्राइमरी स्तर की स्कूली शिक्षा को सुधारने की भी योजना तैयार कर रही है। प्रिया सेठी ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में प्ले वे स्कूल स्तर की सुविधाएं प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है।

टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की अपील पर आश्वासन देते हुए मंत्री ने कहा कि जो सरकारी स्कूल विद्यार्थी न होने के कारण बंद हो चुके हैं, उनको खोलने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल के अंत तक मिल जाएगा वेतन

उन इलाके के लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचाए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की तरफ से वेतन की राशि जारी कर दी गई है, जल्द ही राज्य सरकार इसको शिक्षकों को जारी कर देगा।

उन्होंने कहा कि अप्रैल के अंत तक वेतन जारी होने की पूरी संभावना है। 28 दिन से चल रही अस्थायी शिक्षकों की भूख हड़ताल के बारे में प्रिया सेठी ने कहा कि सरकार की तरफ से मांग पर विचार किया जा रहा है। उनकी अपील है कि अस्थायी शिक्षक भूख हड़ताल को खत्म करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें