जम्मू। एमए स्टेडियम में चल रही 56वीं आर्टिस्टिक और 25वीं रिदिमक राष्ट्रीय जिम्नास्टकि चैंपियनशिप में बुधवार को तीसरे दिन मेंस आर्टिस्टिक टीम फाइनल में उत्तरप्रदेश ने बाजी मार ली। वहीं महाराष्ट्र की टीम दूसरे, दिल्ली तीसरे, हरियाणा चौथे, राजस्थान पांचवें और पंजाब छठे स्थान पर रहा। मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के ऑलराउंड फाइनल में उत्तर प्रदेश के जतिन कंजोई पहले, महाराष्ट्र के आर्यन दावंडे दूसरे, उत्तर प्रदेश के दीपेश लश्करी तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, महिला आर्टिस्टिक टीम के फाइनल में पश्चिम बंगाल पहले, महाराष्ट्र दूसरे, दिल्ली तीसरे, पंजाब चौथे, केरला पांचवें और उत्तर प्रदेश छठे स्थान पर रहा। ऑलराउंड फाइनल में केरला की महरीन एस साज पहले, पंजाब की सुखनूर प्रीत कौर दूसरे, पश्चिम बंगाल की अंकूश जाना तीसरे स्थान पर रही।