एक सूचना के आधार पर करनाह इलाके के धानी में रहने वाले मोहम्मद आजम डेनियल के आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 43 कारतूस बरामद किए गए हैं।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने करनाह इलाके से एक संदिग्ध हथियार व नशा तस्कर को एक पिस्तौल व कारतूस के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर करनाह इलाके के धानी में रहने वाले मोहम्मद आजम डेनियल के आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 43 कारतूस बरामद किए गए हैं।
सुरक्षाबलों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमा पार से हथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल डेनियल अपने आवास पर मौजूद है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।