फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमले का इनपुट, हाईवे सहित कई जिले हाई अलर्ट पर

Sat, 17 Aug 2019 12:00 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईवे पर हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिदायीन हमले के इनपुट के बाद शुक्रवार की रात कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। नाके भी बढ़ा दिए गए। हाईवे तथा बार्डर से लगने वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। देर रात जम्मू में भी जवानों को अलर्ट किया गया। प्रमुख नाकों पर सभी आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कश्मीर के कई हिस्सों में कल से बहाल होगी फोन सेवा, सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

सूत्रों के अनुसार दो-तीन फिदायीनों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने और इनके द्वारा हमला करने का इनपुट है। जम्मू और पठानकोट के बीच हमले किए जा सकते हैं। फिदायीनों का निशाना सैन्य तथा सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठान बताए जा रहे हैं। इनपुट के बाद कठुआ के एसएसपी ने सभी नाकों तथा पुलिस चौकियों को हाई अलर्ट पर कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि सभी पुलिस चौकियों के बाहर सेना की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही हीरानगर के मंगतियां गांव में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: थल और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश, पाक रच रहा बड़ी साजिश
विज्ञापन


भारत का करारा जवाब, पाक के 12 सैनिक ढेर
पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का जवाब देते हुए सेना ने उसके 12 सैनिकों को मार गिराया। कई पाकिस्तानी चौकियों के भी तबाह होने की खबर है। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर सीमा पार से कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। करीब दो घंटे चली गोलाबारी में सेना को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद आईबी और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीरः मुख्य सचिव बोले- जान माल का कोई नुकसान नहीं, प्रतिबंधों की हो रही समीक्षा

पाक ने भारतीय राजनयिक को तलब किया
सीमा पर सीजफायर उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने सीमा पर भारतीय सैनिकों के कथित सीजफायर उल्लंघन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया से आग्रह किया कि वे भारतीय सैनिकों को सीजफायर का सम्मान करने का निर्देश दें। साथ ही फैसल ने लिपा और बट्टल सेक्टर में भारतीय जवानों की गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक और दो नागरिक मारे जाने की घटना की निंदा की। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत की गोलीबारी में उसका एक और सैनिक मारा गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें