फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सेल्फी प्वाइंट पर तोड़फोड़ करने के 7 आरोपी गिरफ्तार 

Thu, 09 Dec 2021 03:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सीसीटीवी फुटेज के जरिये पकड़े गए, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज। पकड़े गए आरोपियों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बख्शी नगर में रहने वाले अभिषेक गिल की पहचान की।
विज्ञापन
आई लव जम्मू सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसी रोड पर सेल्फी प्वाइंट तोड़ने के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये इनकी पहचान की गई थी। पकड़े गए आरोपियों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बख्शी नगर में रहने वाले अभिषेक गिल की पहचान की। उसे घर से गिरफ्तार किया। जब पूछताछ की गई, तो उसने अन्य दोस्तों के नाम बताए। इनमें गोल्डी निवासी रूप नगर और क्रिस्टोर, हैवन, विनय, गबरैल और शुभम बख्शी नगर के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह कहीं पर पार्टी कर रहे थे।

विज्ञापन


इसके बाद यह लोग सेल्फी लेने के लिए पहुंचे। सेल्फी लेते वक्त आई लव जम्मू के लोगो में दिल वाले लोगो की रोशनी नहीं जल रही थी। इस पर हाथ से मारा तो वह जलने लगी। बाद में फिर से बंद हो गई। इसके बाद फिर से उन्होंने ऐसा किया। लेकिन जब रोशनी नहीं हुई, तो गुस्से में लोगो में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सेल्फी प्वाइंट के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसका कड़ा संज्ञान लिया गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसको बनाया गया था। स्मार्ट सिटी की सीईओ अवनी लवासा ने इस घटना के बाद पुलिस के पास शिकायत कर कार्रवाई करने के लिए कहा था। पुलिस की ओर से विशेष टीम बनाकर आरोपियों की पहचान की गई। हालांकि इसी प्वाइंट से 100 मीटर की दूरी पर एक सीसीटीवी भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

तवी नदी से शव बरामद, पहचान नहीं 
शहर के दो अलग अलग क्षेत्रों में अज्ञात लोगों के शव बरामद हुए हैं। तवी पुल मस्जिद के पास तवी नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। कुछ लोगों ने शव के बारे में पुलिस को सूचित किया था। एसडीआरएफ की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की आयु करीब 50 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में रखा गया है। उधर, पंजतीर्थी में भी एक शव बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में आवेदन की जांच के बाद मिलेगा नंबर 

जीएमसी में भर्ती दो लोगों की मौत
जीएमसी में भर्ती एक सड़क हादसे के घायल की मौत हो गई। मृतक लवासा किश्तवाड़ का रहने वाला था। 4 दिसंबर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जीएमसी में भर्ती कराया गया था। जीएमसी में भर्ती एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। मूल रूप से बिहार और आरएस पुरा कोटली में रहने वाले मोती लाल का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


गांजा के साथ युवक को पकड़ा
शहर के नरवाल क्षेत्र में एक युवक को गांजा के साथ पकड़ा गया। रेलवे पुल नरवाल के पास पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। उसकी तलाशी लेने पर एक किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी राजीव नगर का रहने वाला है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें