घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का प्रहार जारी है। घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का प्रहार जारी है। सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिनमें उन्हें लगातार कामयाबियां हाथ लगी हैं। सुरक्षाबलों ने अक्तूबर के शुरूआती 12 दिनों के भीतर सात मुठभेड़ में आठ आतंकियों को मार गिराया, जो अलग-अलग आतंकी संगठनों से संबंधित थे। बता दें कि इनमें से ज्यादातर ऑपरेशन दक्षिण कश्मीर में हुए हैं और आठ आतंकियों में से सात को दक्षिण-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिले में मार गिराया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि इन कामयाबियों के पीछे ह्यूमन इंटेलिजेंस का बड़ा हाथ है।
इन ऑपरेशनों में ज्यादातर इनपुट ह्यूमन इंटेलिजेंस के द्वारा प्राप्त हुए हैं, जो यह साबित करता है कि लोग अब इस आतंकवाद के चक्रव्यूह से बाहर निकलना चाहते हैं। अधिकारी के अनुसार हुर्रियत और अन्य आतंकी संगठनों के मंसूबों को अब लोग जान चुके हैं। पुलिस द्वारा भी अब पिछले काफी समय से गलत राह पर निकले बच्चों को आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया जा रहा है। इस महीने सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को जिंदा पकड़ा है, जो कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुके हैं। कई आतंकी संगठनों के ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। करीब एक दर्जन आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
मारे गए आतंकियों की जानकारी
1 अक्तूबर- दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रख्हामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।
8 अक्तूबर- मध्य कश्मीर के श्रीनगर के नटिपोरा इलाके में एक आतंकी को मार गिराया।
9 अक्तूबर- मध्य कश्मीर के श्रीनगर के मेथन इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान आतंकी फरार।
11 अक्तूबर- दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खाहगुंड वेरीनाग में एक आतंकी मार गिराया।
11 अक्तूबर- उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुंड जहांगीर हाजिन में एक आतंकी मार गिराया गया।
12 अक्तूबर- दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के फेरिपोरा में दो आतंकी मार गिराए गए।
12 अक्तूबर- दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरन में तीन आतंकी मार गिराए गए।
यह भी पढ़ें- आतंकी हमलों पर फारूक बोले: आम लोगों की हत्या करने वालों के मिलेगा नरक, अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर भी उठाए सवाल
पकड़े गए आतंकियों की जानकारी
1 अक्तूबर- शोपियां पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी कामरान बशीर निवासी जैनापोरा को धर दबोचा।
1 अक्तूबर- श्रीनगर पुलिस ने मनगंवागी के आतंकी मुहिब बशीर डार को धर दबोचा इंस्पेक्टर परवेज की हत्या में मुल्लावीस शामिल था।
1 अक्तूबर- पुलवामा पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी शमीम सोफी निवासी निकलूरा को धर दबोचा।